प्रदेश की जनता को महंगाई की एक ओर मार पड़ने वाली है | प्रदेश की आम जनता के घरो में लगने वाला तड़का अब महंगा गो गया है | अमीर से लेकर गरीब तबके की रसोई में लगने वाला जीरे का तडक़ा सोच से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है। गरीब वर्ग की रसोई से तो शायद अब जीरा गायब ही हो जाएगा। ऐसा इसीलिए कहा जा रहा है क्योंकि जीरे के दाम बढ़कर दोगुने हो गए है | बात सिर्फ जीरा तक ही सीमिति नहीं है, बल्कि तडक़े में इस्तेमाल होने वाली लगभग सारी ही सामग्री अचानक महंगी हो गई है। महंगाई भी ऐसी कि दाम बढक़र दोगुने हो गए।
दुकानदारों के पास पहुंचे नए स्टॉक ने जहां उनके होश उड़ा दिए हैं, वहीं दाम सुनकर ग्राहकों की भी धुकधुकी बढ़ रही है। चाय का जायका बढ़ाने वाली इलायची के दाम में एक हजार की बढ़ोतरी हो गई है। अमूमन रसोई में मिलने वाली छोटी इलायजी की खरीद भी अब सोच समझकर ही करनी पड़ेगी। काफी लंबे अरसे के उपरांत रसोई की सामग्री के दामों में इस तरह की तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक जीरे का दाम 500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है, हालांकि पहले यह 250 रुपए किलोग्राम की दर से बिक रहा था। अब जीरा 500 रुपए होलसेल बिक रहा है, जबकि दुकानों पर ग्राहकों को 550 से लेकर 600 रुपए के आसपास मिलेगा।
यदि बात लाल साबुत मिर्च की करें, तो पहले 200 रुपए होल सेल बिकने वाली साबुत लाल मिर्च के दाम 400 रुपए किलोग्राम पहुंच गए हैं। सूखे धनिए के दाम भी 150 रुपए से बढक़र 250 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
