https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/242024175021668
निरमंड के मां गौरा सांस्कृतिक कला मंच जाओं द्वारा 22 अप्रैल को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत चायल की प्रधान सुषमा कटोच ने शिरकत की । मुख्य अतिथि का फूल एवम मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक भूपेंद्र भूपी ने बताया कि इसमें महिला मंडलों के कुल्ल्वी लोकनृत्य की विशेष प्रस्तुति रही। इसमें 10 महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। सभी ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति पेश की, लोकनृत्य में अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह ठारला अव्वल रहा। जिनकी बेहतरीन प्रस्तुति के हर कोई मुरीद हो गए और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। उप विजेता का पुरस्कार महिला मंडल जुआगी के नाम रहा।
विजेता को 15,000 की नगद राशि और उप विजेता को 7500, की नगद राशि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किन्नौर की बेहतरीन फनकारा श्यामू नेगी मुख्य आकर्षण रहे । जिन्होंने एक से एक बेहतरीन गानों पर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया । वहीं हिमाचली लोकगायक ज्ञान ठाकुर,ओम ठाकुर, जे. एस, जोगी राहुल गिरी, के गानों पर दर्शक खूब नाचे ।
