जेठ की हिंसा से घायल महिला, बस चालक और यात्रियों की तत्परता ने बचाई जान

ज्वालामुखी (Jwalamukhi )हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में मंगलवार सुबह कोपड़ा गांव में एक महिला के साथ मारपीट की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। पीड़िता संगीता कुमारी के जेठ पर आरोप हैं कि उन्होंने उसे मारपीट कर सड़क पर घसीटा। पुलिस का कहना है कि यह केवल सड़क पर मारपीट का मामला नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहे घरेलू और संपत्ति विवाद से जुड़ा है।

A woman injured by brother-in-law’s violence, the promptness of the bus driver and passengers saved her life.

ज्वालामुखी (Jwalamukhi )हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में मंगलवार सुबह कोपड़ा गांव में एक महिला के साथ मारपीट की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। पीड़िता संगीता कुमारी के जेठ पर आरोप हैं कि उन्होंने उसे मारपीट कर सड़क पर घसीटा। पुलिस का कहना है कि यह केवल सड़क पर मारपीट का मामला नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहे घरेलू और संपत्ति विवाद से जुड़ा है।

जेठ का आरोप और परिवारिक विवाद

संगीता कुमारी ने बताया कि जेठ अमृत लाल करीब 23 साल बाद घर लौटे थे और लगातार घर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने खुलकर धमकी दी थी कि “जिसका कब्जा होगा, वही घर का मालिक होगा।” मंगलवार सुबह जब संगीता का पति और बच्चे घर पर नहीं थे, तब जेठ ने पहले घर के अंदर झगड़ा किया और बाद में उन्हें सड़क पर घसीट कर पीटा। इस दौरान महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गए।

स्थानीयों और बस यात्रियों की मदद

संयोग से उसी समय सड़क पर एक निजी बस गुजर रही थी। चीख-पुकार सुनकर बस चालक ने तुरंत बस रोकी और यात्रियों व स्थानीय लोगों ने महिला को हमले से बचाया। मारपीट का वीडियो एक यात्री ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस कार्रवाई और मेडिकल जांच

पीड़िता ने आरोप लगाया कि घायल होने के बावजूद आरोपी जेठ घर में आराम से बैठा है। FIR थाना ज्वालामुखी में BNS की धारा 126(2), 115(2) और 352 के तहत दर्ज की गई। पीड़ित महिला का मेडिकल नादौन में करवाया गया। मामले की जांच संदीप पटियाल कर रहे हैं। डीएसपी ज्वालामुखी आर.पी. जसवाल ने कहा कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ा रही है।

स्थानीयों की सराहना

स्थानीय लोग बस चालक और यात्रियों की तत्परता की सराहना कर रहे हैं, जिनकी मदद से महिला की जान बच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *