पैराग्लाइडिंग साइट नरवाणा में होने चाहिए बड़े आयोजन

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/1350518552159977

जिस तरह अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का प्री एक्यूपरेसी वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ है, उसी तर्ज पर पैराग्लाइडिंग साइट नरवाणा में भी इस तरह के बड़े आयोजन करवाए जा सकते हैं। इस साइट को एडवेंचर स्पोर्ट्स की तरह प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग उभारे तो यहां के लोगों के लिए रोजगार के द्वार भी खुल जाएंगे। यह बात नरवाणा एडवेंचर क्लब के महासचिव विनय कुमार ने पैराग्लाइडिंग साइट नरवाणा के टेकऑफ प्वाइंट पर आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कही। इस अवसर पर उनके साथ क्लब के प्रधान कपिल, देशराज, साहिल, वीना, किरण, अमर सिंह, विनोद कुमार, कमलेेश व राकेश आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से अभी तक नरवाणा साइट खास पहचान नहीं बना पाई है। उन्होंने बताया कि इस साइट को उभारने के लिए प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग को खास कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग से मांग की है कि अक्तूबर माह में पैराग्लाइडिंग का प्री वर्ल्ड आयोजित करवाया जा सकता है, क्योंकि यहां पर साहसिक पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पैराग्लाइडिंग साइट तक सड़क का निर्माण जल्द करवाया जाए। उन्होंने कहा कि नरवाणा पैराग्लाइडिंग साइट 2020 में अस्तित्व में आई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसका ज्यादा विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि नरवाणा साइट बीड़ बिलिंग के बाद दूसरी सबसे बड़ी साइट है, जहां का ट्रैक काफी लंबा है। उन्होंने बताया कि नरवाणा एडवेंचर क्लब के पास छह लाइसेंसधारक पैराग्लाइडर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *