https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/1393740711456889
युवक मंडल काथला के सौजन्य से बल्लियां मैदान में करवाई जा रही तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई । इस प्रतियोगिता के तहत रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुल्लरवाला और सुपर इलेवन टीम के मध्य खेला गया, जिसमें गुल्लरवाला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए। इसके जवाब में सुपर इलेवन टीम 79 रन ही बना सके और इस तरह से गुल्लरवाला टीम ने मैच अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल स्वारघाट और नंड टीम के बीच खेला गया जिसमें नंड टीम ने पहले खेलते हुए 73 रन बनाए जिसके जवाब में स्वारघाट टीम ने 10 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्वारघाट और गुल्लरवाला टीम के बीच हुआ जिसमें गुल्लरवाला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। इसके बाद स्कोर का पीछा करने उतरी स्वारघाट की टीम जब खेल रही थी तो गुल्लरवाला टीम के खिलाड़ियों द्वारा अनुशासन भंग करने पर टीम को डिस्कवालीफाई कर दिया गया जिसके आधार पर स्वारघाट टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में नालागढ़ विधायक के एल ठाकुर के सुपुत्र अर्चित ठाकुर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हुए थे।
