फिल्म स्टार गोविंदा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में भरी हाजिरी

फिल्म स्टार गोविंदा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में भरी हाजिरी

https://www.facebook.com/abbolegahimachal/videos/235461092615968

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में 11:30 बजे के आसपास बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने परिवार सहित मां के दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिंदा ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई।

हाजिरी लगाने के पश्चात मंदिर परिसर में स्थित पावन वटवृक्ष को मौली का धागा बांधा और हवन कुंड में आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की इस मौके पर कांग्रेस सचिव संजीव कालिया पुजारी सचिन कालिया पुजारी रोहन कालिया आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मां के दरबार उन्होने आकर प्रार्थना की थी और अब उनपर मां की कृपा हुई है और आज मां के दरबार में हाजिरी भरकर माँ का आशीर्वाद लिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *