सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल चिंतपूर्णी में वार्षिक उत्सव की धूम, देश भक्ति के गानों से बच्चों ने बाधा समां

ऊना जिला के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल चिंतपूर्णी में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रांत के संघ सह संचालक, उद्योगपति एवं समाजसेवी अशोक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।

स्कूल के प्रधानाचार्य अंकुश पंडित ने बताया कि 200 के करीब स्कूल के छात्रों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसमें मुख्य रूप से देशभक्ति के गाने, पहाड़ी नाटी, पंजाबी भांगड़ा और लोक नृत्य पेश किए गए। जिसमें मुख्य रूप से पहाड़ी नृत्य शिव कैलाशो के वासी पर आठवीं और नवमी कक्षा के छात्रों की परफॉर्मेंस पर सभी लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *