हिमाचल में क्रिसमस को लेकर उत्साह, नया साल मनाने पर्यटक निकले !

हिमाचल में क्रिसमस को लेकर उत्साह, नया साल मनाने पर्यटक निकले !

क्रिसमस का त्यौहार आज दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व ईसाई धर्म के लिए बड़े मायने रखता है। हर साल 25 दिसंबर को यह त्यौहार खुशियों के साथ विश्वभर में मनाया जाता है। इसी कड़ी में हिमाचल में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीँ डगशाई चर्च में भी ईसाई समुदाय के लोगों ने इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया और केक काटकर और मामबत्तियां जलाकर खुशियां बांटी।

गोपी नेगी का कहना है कि इस पर्व को मुख्य तौर पर ईसाई धर्म के अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन लोग चर्च में जाकर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और प्रकाश के रूप में मोमबत्तियां भी जलाते हैं। ज्यादातर ईसाई धर्म को मनाने वाले इस दिन केक काटकर क्रिसमस पर अपनी खुशियां एक दूसरे के साथ बांटते हैं।

कसौली पर्यटन स्थल की प्रसिद्ध क्राइस्ट चर्च

इसी तरह कसौली पर्यटन स्थल की प्रसिद्ध क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया I ईसा मसीह की याद में भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि कसौली पर्यटन स्थल में बस स्टैंड कसौली के नजदीक क्राइस्ट चर्च को अग्रेजो ने 1844 में बनाया था। चर्च को बने हुये आज 179 वर्ष हो गये है I जबकि अब यह चर्च बाहरी राज्यों से आने वाले सेलानियो के आकर्षण का केन्द्र बनी रहती है। कसौली की यह चर्च ऊतर भारत के पर्यटन स्थल मे अपना अहम स्थान रखती है I

हालाँकि हिमाचल में शिमला ,डगशाई व अन्य स्थान पर भी चर्चे बनाई गई है। लेकिन कसौली की इस चर्च का अहम स्थान है I पूरे भारत वर्ष के लोग इस चर्च को जानते है I चर्च के बाहर बहुत बड़ा पेड़ो से हरा भरा पार्क पर्यटको के लिए बनाया गया है I चर्च के ऊपर एक अग्रेजो के समय की घड़ी भी लगाई गई है I बताया जाता है कि घड़ी के उपकरण व पुर्जे इग्लेंड से ही आते है I

पर्यटक निकले हिमाचल

आज क्रिसमस है। वहीँ नया साल आने वाला है। तो ऐसे में पर्यटक भी हिमाचल का रुख कर रहे है। दरअसल हिमाचल के पर्यटक स्थलों (कुल्लू, मनाली, अटल टनल , सिस्सू) पर न्यू ईयर के लिए लोग पहुँचते है। इस दौरान काफी ज्यादा भीड़ भी हिमाचल की सड़कों पर देखने को मिलती है। अगर बात करे बीते शनिवार और रविवार की तो लोग भारी जाम के चलते अपने गंतव्य तक पहुँच ही नहीं पाए और सडकों पर लंबा जाम भी देखने को मिला।

इन पर्यटक स्थलों पर भी पर्यटकों के मनोरंजन के लिए काफी इंतज़ाम इस बार किये गए है। मनाली मॉल रोड और शिमला रिज पर दिन के समय जहाँ महानाटी का आयोजन किया जायेगा वहीँ रात के समय डीजे की धून पर पर्यटकों के कदम थिरकेंगे। वहीँ कई लुभावने डिस्काउंट भी पर्यटकों को दिए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *