ढली डबललेन का सीएम ने किया उद्घाटन, शिमला शहर के लोगों को ट्रैफिक से मिलेंगी कुछ निजात !

ढली डबललेन का सीएम ने किया उद्घाटन, शिमला शहर के लोगों को ट्रैफिक से मिलेंगी कुछ निजात !

शिमला के संजौली और ढली को जोड़ने वालीं नई डबललेन टनल का आज लोकार्पण कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टनल का विधिवत उद्घाटन किया औऱ आम जनता के लिए इसे खोल दिया गया है। ढली में इससे पहले, 172 साल पुरानी टनल से आवाजाही हो रही थी। यह टनल वन वे थी जिस वजह से यहां पर काफी ट्रैफिक जाम रहता था। लेकिन अब इस डबललेन टनल के बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि टनल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था। कांग्रेस सरकार के आने के बाद कार्य में तेजी लाई गई। टनल से न केवल यातायात की समस्या हल होगी, बल्कि पर्यटन को भी इससे लाभ मिलेगी। नई टनल 155 मीटर लंबी है और डबललेन टनल में दोनों ओर फुटपाथ की सुविधा है।दीवारों पर हिमाचली संस्कृति से जुड़े 200 से अधिक चित्र बनाएं गए हैं।

सीएम ने बताया कि 27 दिसंबर को दिल्ली में AICC की बैठक है जिसमें लोकसभा पर चर्चा होगी। वह भी भी बैठक में भाग लेने दिल्ली जा रहे हैं और सभी मंत्री, सीपीएस और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी बैठक में मौजुद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *