सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील को लेकर व्यंजन सूची जारी की गयी है | दरअसल हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक मिलने वाले मिड-डे मील को लेकर पूरे महीने की व्यंजन सूची जारी की गई है। अब स्कूलों में प्रतिदिन मिड-डे मील तैयार करना होगा। इसमें बच्चों को चावल के साथ अलग-अलग प्रकार की दालें और सब्जियां परोसनी होंगी। इससे बच्चों को हर रोज अलग तरह का पौष्टिक भोजन मिलेगा।
जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में करीब 10,000 प्राथमिक और 2,000 माध्यमिक स्कूल हैं। प्राथमिक स्कूलों में 2.5 लाख के आसपास और माध्यमिक में करीब 50,000 बच्चे पढ़ाई करते हैं। इन स्कूलों में अभी तक मिड-डे मील तैयार करने को लेकर कोई विशेष निर्देश नहीं रहे। स्कूलों में ज्यादातर नमकीन और मीठे चावल, खिचड़ी और साथ में स्कूल प्रबंधक अपने स्तर पर कोई सब्जी तैयार करते हैं। अब शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा की ओर से पूरे माह में किस दिन खाने में क्या तैयार होना है, इसकी सूची तैयार की है।
