प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को नियुक्ति पत्र किए वितरित

प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 45 केंद्रों पर सरकारी विभागों में नव-नियुक्त 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नौकरियां पाने वाले इन युवाओं को संबोधित भी किया।

आज कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी द्वारा शमुलियत की गई | जिस में 191 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस मौके पर मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। यह उम्मीद जताई जाती है कि रोजगार मेला आगे चलकर रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें सार्थक रोजगार अवसर प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *