अंब में लगी स्ट्रीट लाइटों का विधायक बबलू ने किया शुभारंभ

सोमवार देर शाम विधायक बबलू ने करीब 46,73050 रूपये की लागत से नैहरियां रोड़ और कस्बे के विभिन्न वार्डों में स्थापित 206 स्ट्रीट लाइटों का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि अंब को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का दिल कहा जाता है। अगर चिंतपूर्णी के इतने महत्वपूर्ण कस्बे को विकसित नहीं करवा सकते तो विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में विकास पर बात करना बेईमानी है।

बता दे कि अंब कस्बा महज एक नगर पंचायत ही नहीं बल्कि उपमंडल का मुख्यालय भी है। इस दृष्टि से इस कस्बे की समस्याओं का हल करवाना और भी जरुरी हो जाता है। कस्बे की किसी भी समस्या का निदान हो या विकासकार्यों को अमलीजामा पहनाना हो, नगर पंचायत के प्रतिनिधियों को सरकार व उनकी तरफ से धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *