भारतीय सेना ने वीर नारियों का घर-घर किया सम्मान

भारतीय सेना की ऒर से वीर नारियों का सम्मान ।घर घर पहुंच कर किया जा रहा सम्मान ।

भारतीय सेना के इंटलीजेसी विंग की और से नवंबर माह में मनाए गए राइजिंग डे पर शहीद हुए सैनिकों के परिवारों और वीर नारियो को सम्मानित किया गया था पर कुछ कारणों के चलते जो परिवार इन का हिस्सा नहीं बन पाए उन्हे इस गौरव मई क्षणों से अभिभूत करने के लिए सेना की और से एक अनूठी पहल की गई .

जो शहीद परिवार शामिल ना हो सके उन्हे भारतीय सेना की विशेष टीम की और से उनके घर घर पहुंच कर सम्मानित किया जा रहा है जिस की कड़ी के तहत कपूरथला में भी शहीद सैनिक जसवंत सिंह जो की साल 2002 में असम में एक आप्रेशन के दौरान शहीद हुए थे के परिवार को सम्मानित करने के लिए सेना के उच्च अधिकारियों के आदेश पर एक विशेष टीम पुणे से कपूरथला पहुंची और उनकी पत्नी वीर नारी का सम्मान किया गया और जसवंत सिंह की शहादत को याद किया गया जिस पर उनके परिवार के लोगो ने सेना की और से की गई इस खास पहल की सराहना की गई और कहा गया की देश की सेना से प्राप्त हुए इस सम्मान से काफी संतुष्ट और प्रसन्न है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *