माँ चिंतपूर्णी से मांगी मुराद हुयी पूरी, तो भक्त दोनों हाथों में ज्योति लेकर घुटनों के बल पहुंचा मंदिर

https://fb.watch/mxRwATeZP5/

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेला चला हुआ है। मेले के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं का भारी हजूर उमडा। इस मौके पर श्रद्धालुओं की डबल लाइन मोगा धर्मशाला क्रॉस कर गई। वहीं मंदिर न्यास को भी सुगम दर्शन प्रणाली के तहत दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को पास देना बंद करना पड़ा ताकि लाइन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

वहीं चौथे मेले के इस मौके पर पंजाब के जिला मोगा के बाघापुराना से आए श्रद्धालु अंकुर गोयल दुकानदार और मां चिंतपूर्णी के दरबार में आए भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए क्योंकि अंकुर गोयल ने दोनों हाथों में माता की ज्योति लेकर घुटनों के बल चल कर बाघापुराना धर्मशाला से मां के दरबार के लिए यात्रा शुरू की। इस भक्त की भक्ति को देखकर हर कोई हैरान हो गया। वहीँ जब अंकुर गोयल से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि शादी को 6 साल हो गए थे और कोई भी संतान नहीं थी जिसके बाद मां चिंतपूर्णी से प्रार्थना की। इस वक्त उनकी पत्नी आठवें मां की गर्भवती है मां की दया से बच्चा और माता दोनों स्वस्थ रहे इसलिए अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने माँ के दरबार में आया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *