बाबा श्री माईदास सदन के नजदीक बनने वाले माता श्री चिंतपूर्णी के भव्य गेट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस भव्य गेट को एम आर सी ग्रुप की ओर से दान के रूप में बनवाया जा रहा है। इस गेट पर 73लाख की धनराशि खर्च की जाएगी और यह भव्य गेट चिंतपूर्णी मन्दिर की शोभा को बढ़ाएगा। इस भव्य गेट को बनने में आठ से नौ महीने का समय लगेगा। बताते चले कि हिमाचल सरकार की ओर जहाँ मंदिरों का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहीँ साउथ के मंदिरों की तर्ज पर मंदिरों के एंट्री गेट भी भव्य बनाए जाएंगे।
माता श्री चिंतपूर्णी के भव्य गेट का निर्माण कार्य शुरू
