एक समय पर सुपरहिट टीम आज क्यूँ गिर गयी इतनी नीचे ?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली एकदिवसीय श्रंखला का यह पहला मुकाबला था। जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया। मैच काफी रोमांचक रहा। और इस मैच में स्पिनरों का दबदबा रहा। स्पिन की अनुकूल इस पिच पर काफी उछाल भी देखने को मिला। बता दे कि इस मैच में स्पिनरों ने कुल 15 विकेट में से 10 विकेट चटकाए।

बता दे कि वेस्टइंडीज इससे पहले 2 बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है। लेकिन अब वेस्टइंडीज की टीम कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाती है। इसका एक उदहारण बीते कल भी देखने को मिला जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए मैच में वेस्टइंडीज केवल 115 रन पर ही सिमट कर रह गयी। जबकि इससे पहले भारत वेस्ट इंडीज टेस्ट सीरीज में भी वेस्ट इंडीज को हार का मुँह देखना पड़ा। वहीँ टीम इस बार वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गयी है।

बता दे कि पिछले 5 सालों में दोनों टीमों के बीच 18 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें भारतीय टीम ने 14 मुकाबले जीते हैं वहीं वेस्टइंडीज टीम 2 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *