दिल्ली पुलिस ने दबोचे अलकायदा के 14 आतंकी, हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस ने दबोचे अलकायदा के 14 आतंकी, हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने राजस्थान और यूपी एसटीएफ के सहयोग से अलग-अलग जगहों से अलकायदा के 14 आतंकी गिरफ्तार किए। आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त किया गया। पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से छह आतंकी और झारखंड और यूपी से आठ यानी कुल 14 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया कि अल कायदा मॉड्यूल से जुड़े 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। संदिग्ध अलग-अलग राज्यों के थे, जिनका मुखिया इश्तियाक झारखंड में डॉक्टर था। फिलहाल विभिन्न स्थानों पर पूछताछ चल रही है। कुछ और संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

कई स्थानों से हथियार, गोला-बारूद, साहित्य आदि की बरामदगी की जा रही है। ऑपरेशन जारी है और अब तक 17 जगहों पर छापेमारी की गई है। सुनवाई के दौरान जजों ने कोलकाता पुलिस को खूब खरी-खरी सुनाई। कहा- लापरवाही बरतने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। कितने ही सबूत नष्ट हो गए।

पहले भी झारखंड से पकड़े गए हैं आतंकी
एक्यूआईएस अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, बर्मा और बांग्लादेश में सक्रिय है। यह पहली बार नहीं है, जब झारखंड में आतंकी संगठनों से जुड़े लोग पकड़े गए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते साल अक्टूबर में आईएसआईएस के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो शाहनवाज आलम और रिजवान अशरफ झारखंड के रहने वाले हैं। इनमें से एक शाहनवाज आलम एनआईए का मोस्ट वांटेड था और उस पर तीन लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह हजारीबाग शहर के पगमिल-पेलावल का रहने वाला है।

एनआईए और एटीएस की जांच में पहले भी यह बात सामने आई है कि झारखंड के रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़, गढ़वा और गिरिडीह जिले में आतंकियों के स्लीपर सेल सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *