कनाडा में पढ़ाई कर रहे पटियाला के युवक की मौ*त

कनाडा में पढ़ाई करने गए पटियाला के एक युवक की मौ*त

पटियाला जिले के उप मंडल पातडां के अंतर्गत सागरा गांव के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब 24 वर्षीय युवक की उसके जन्मदिन के दिन कनाडा में सड़क दुर्घटना में द*र्दनाक मौ*त हो गई। सड़क दु*र्घटना इतनी भयानक बताई जा रही है कि दु*र्घटना के शि*कार हुए ट्रक में सवार दो युवक जलकर राख हो गए। दूसरा युवक केरल का बताया जा रहा है।

युवक की मौ*त का कारण ट्रक की टक्कर

जानकारी देते हुए मृ*तक युवक गुरपिंदर सिंह के पिता सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा 2017 में पढ़ाई करने के लिए कनाडा गया था और पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पिछले चार साल से ट्रक चला रहा था। पिछले रविवार को वह ओंटारियो से सामान उतारकर मिसिसॉगा में दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने घर आ रहे थे, तभी मिसिसॉगा से करीब 700 किलोमीटर पहले सामने से आ रहे ट्रक ने उनके ट्रक को टक्कर मार दी।

तेल टैंकर से सीधी टक्कर

तेल टैंकर से सीधी टक्कर से जोरदार धमाका हुआ और ट्रक में आ*ग लग गई। जिसमें उनके बेटे गुरपिंदर सिंह और उनके सहायक केरल के रहने वाला आग की लपटों में घिर गए। उन्होंने बताया कि परिचितों से मिली जानकारी के अनुसार 18 घंटे बाद आ*ग पर काबू पाया गया। जिससे दोनों युवक ट्रॉली में जलकर राख हो गये। इस दौरान परिवार ने मृ*तक नौजवान की अ*स्थियां भारत लाने की मांग करते हुए अपील की है कि श*व को इधर लाने के नाम पर डोनेशन ना दी जाए। क्योंकि परिवार अ*स्थियां लाने में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *