राउज एवेन्यू कोर्ट ने 25 जुलाई तक बढ़ाई केजरीवाल की न्यायिक हिरासत

राउज एवेन्यू कोर्ट

शराब नीति मामलें में सीएम केजरीवाल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। आज सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब सीबीआई मामले में केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे पहले, उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था।

दरअसल, ईडी की ओर से उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी शुक्रवार को सुनवाई हुई। याचिका में दिल्ली में कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने इस याचिका को बड़ी पीठ के पास भेज दिया है।

दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने कहा, ‘भाजपा को पता था कि अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है और सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत मिल जाएगी इसलिए उन्होंने एक और षड्यंत्र रचा और सुप्रीम कोर्ट में जिस दिन अरविंद केजरीवाल की जमानत का केस आना था उससे पिछले दिन अपने एक और राजनीतिक हथियार सीबीआई से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दिया। इस देश के एक के बाद एक हर न्यायालय ने आपके (भाजपा) षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। अरविंद केजरीवाल की ये जमानत आज पूरे देश के सामने ये साफ कर देती है कि अरविंद केजरीवाल सत्य के साथ खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *