हिमाचल में APL परिवारों को सरकार ने दी राहत, बढ़ाया चावल का कोटा

APL परिवारों को राहत

हिमाचल प्रदेश में APL राशनकार्ड धारकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल APL राशनकार्ड धारकों के लिए सरकार ने चावल का कोटा बढ़ाया है। अब इन उपभोक्ताओं को अक्टूबर महीने के कोटे में 6 किलो चावल मिलेंगे। जबकि इससे पहले इन उपभोक्ताओं को 5 किलो चावल ही मिलते थे. लेकिन इस महीने से सरकार ने APL राशनकार्ड धारकों के लिए 1 किलो ज्यादा चावल सेने का फैसला लिया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार के इस फैसले से 12.50 लाख APL राशनकार्ड धारकों को राहत मिलेगी। अक्तूबर में उपभोक्ताओं को छह किलोग्राम चावल का कोटा मिलेगा। वहीँ खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त चावल का कोटा देने के जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। वहीं खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने भी सभी डिपो होल्डरों को जारी अलॉटमेंट के अनुसार चावल देने के निर्देश दे दिए हैं।

यह राहत एपीएल राशनकार्ड उपभोक्ताओं को दी गई है। उन्हें प्रति राशन कार्ड 6 किलो चावल, 10 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दिए जाएंगे। वहीं बीपीएल और अंत्योदय परिवार को पहले से ही नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत 15 किलो चावल निशुल्क दिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *