World Cup : धर्मशाला में आज पहुंचेगी अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम, इस दिन से मिलेंगे ऑफ़लाइन टिकट !

World Cup : धर्मशाला में आज पहुंचेगी अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम

क्रिकेट विश्व कप शुरू होने वाला है। जिसके कुछ मैच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भी खेले जाने है। जिसके लिए गग्गल हवाई अड्डे पर आज दोपहर तीन बजे अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम पहुंचेगी। इसके बाद टीम बस से ताज होटल जाएगी। वीरवार को अफगानिस्तान की टीम सुबह 10 बजे स्टेडियम में अभ्यास करेगी
बता दे कि मंगलवार को बांग्लादेश की टीम काँगड़ा अड्डे पर पहुंची, जिसके बाद टीम सीधे होटल रेडिसन ब्लू चली गयी। और आज अफगानिस्तान की टीम भी धर्मशाला पहुँच जाएगी।

सात अक्तूबर को अफगानिस्तान की टीम का बांग्लादेश की टीम से विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। वहीँ 10 अक्टूबर को बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा।

ऑफलाइन टिकट ब्रिकी कल से शुरू

धर्मशाला में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के पहले टीम मैचों की टिकटें स्टेडियम में वीरवार से काउंटर पर मिलना शुरू हो जाएंगी। यह काउंटर स्टेडियम के बाहर लगाया जायेगा। जहां वीरवार सुबह 10 बजे से क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीद सकेंगे। बता दें कि अभी सिर्फ 7, 10 और 17 अक्तूबर को खेले जाने वाले मैंचों की ही टिकटें मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *