पधर जॉन की अंडर 19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गर्ल स्कूल जोगिन्दरनगर में सम्पन्न हुई। जिसमें चौहारघाटी की हाई स्कूल बल्ह की तीन छात्राओं ने जूडो गेम्स में हिस्सा लिया। तीनो छात्राओं ने खेल कूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए स्कूल के पीईटी अध्यापक जोगिंदर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में निधि ठाकुर ने 40 किलोग्राम भार में गोल्ड मेडल और मुस्कान कटोच ने 48 किलोग्राम भार में सिल्वर मेडल जीत कर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अब निधि ठाकुर का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हुआ है जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट में 28 अक्तूबर को होगी। आपको बता दें कि निधि ठाकुर पिछले वर्ष भी राज्य स्तरीय जूडो गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी है।
जूडो गेम्स में हाई स्कूल बल्ह की निधि ठाकुर का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में
