सतलुज में मिले शवों की शिनाख्त , सर्च अभियान अभी भी जारी

सतलुज में मिले शवों की शिनाख्त , सर्च अभियान अभी भी जारी

हिमाचल प्रदेश के रामपुर के समेज गांव में आई बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। इसी के चलते शिमला जिले के सुन्नी के दोघरी गांव के पास मंगलवार को सतलुज से एक और शव मिला। रामपुर से समेज गांव से लापता लोगों की तलाश में जुटी टीम ने शव निकालकर सुन्नी अस्पताल पहुंचाया। देर शाम शव की शिनाख्त सिद्धार्थ निवासी नंदरूल (कांगड़ा) के रूप में हुई। सिद्धार्थ समेज में ग्रीनको प्रोजेक्ट में काम करता था।

31 जुलाई की रात को श्रीखंड चोटी पर बादल फटने के बाद समेज खड्ड में आई बाढ़ के बाद सिद्धार्थ लापता था। वहीं, दो दिन पहले नदी में मिले दो और शवों की भी शिनाख्त हुई है। इनमें रचना निवासी कनराड़ सुग्गा रामपुर, प्रीतिका पुत्री राजकुमार पांडे निवासी झारखंड शामिल हैं। डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि ये दोनों भी समेज खड्ड में आई बाढ़ में बह गई थीं।

समेज गांव से कुल 36 लोग लापता हुए थे। तीन शव बरामद होने के बाद लापता लोगों की संख्या 33 रह गई है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड समेत पुलिस की 300 लोगों की टीम इनकी खोज में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *