पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने फिर से भारत का नाम ऊँचा रखा है। पिछले ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा हर भारतीय की उम्मीदों पर खरे उतरे. नीरज ने आज पहली बार पेरिस ओलंपिक में उतरे और सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब एक बार फिर नीरज से गोल्ड मेडल की उम्मीद है. फाइनल में प्रवेश करने के बाद नीरज चोपड़ा काफी खुश दिखे और उन्होंने कहा कि मैं फिर से गोल्ड जीतने के लिए तैयार हैं.
पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर दूर भाला फेंक कर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा, “मैं फाइनल के लिए तैयार हूं. मैं अपने पहले प्रयास में सफल रहा. इससे मुझे आत्मविश्वास मिला. मैं पूरी तरह फिट हूं और चोट से अच्छी तरह उबर चुका हूं. इसलिए मैंने इस साल कई टूर्नामेंट नहीं खेले. मैं फिर गोल्ड जीतने के लिए तैयार हूं.”
क्वालीफिकेशन राउंड में दोनों ग्रुप को मिलाकर देखा जाए तो नीरज चोपड़ा सबसे आगे रहे. उन्होंने 89.34 मीटर की दूरी तय कर पहला स्थान हासिल किया और उनके बाद दूसरे स्थान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 88.63 मीटर दूर भाला फेंका. तीसरे स्थान पर जर्मनी के जूलियन वेबर रहे, जिन्होंने 87.76 मीटर की दूरी तय की. वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम 86.59 मीटर की दूरी के साथ कुल मिलाकर चौथे स्थान पर रहे.
