पेरिस ओलंपिक 2024 : विनेश फोगाट से भारत को आज गोल्ड की आस

पेरिस ओलंपिक

पेरिस ओलंपिक 2024 में जहां नीरज चोपड़ा फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे, वहीं विनेश फोगाट ने पहले अपना सेमीफइनल फाइनल मुकाबला जीता कर अब गोल्ड मैडल के लिए अपना रास्ता साफ़ कर दिया है . इसके साथ ही विनेश फोगाट ने ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा (50 किलोग्राम फ्री स्टाइल कैटेगिरी) के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया.

विनेश फोगाट का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला काफी मुश्किल होने वाला था. ऐसा इसलिए क्योंकि उनका मुकाबला टोक्यो ओलंपिक 2020 की गोल्ड मेडलिस्ट यूई सुसाकी से था. विनेश फोगाट ने आखिरी कुछ सेकेंड में उन्हें 3-2 से हराकर मैच जीतने में कामयाबी हासिल की. ​​इसके बाद राउंड ऑफ 4 में विनेश फोगाट ने ऑक्साना लिवाच को 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

सेमीफाइनल में विनेश फोगाट का मुकाबला युसनेलिस गुज़मान से हुआ. जिसमें विनेश फोगाट ने उन्हें 5-0 से हराया और फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं. फाइनल में पहुंचकर विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया. विनेश फोगाट कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *