India shines in Asian Champions Trophy, beats Pakistan 2-1
हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का जलवा जारी है। शनिवार को हुलुनबुइर में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 परास्त किया है । इस मैच में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल किये । वहीं, पाकिस्तान की तरफ से इकलौता गोल अहमद नदीम ने किया। बता दें कि दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। बता दें की सेमीफाइनल मुकाबले 16 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे।
बात आज के मुकाबले की बात करें तो पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। सातवें मिनट में पाकिस्तान टीम ने बढ़त बना ली, लेकिन इसके 6 मिनट बाद ही कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके टीम को वापसी दिलाई । दूसरा क्वार्टर भारत के नाम रहा जिसमें कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर से एक और गोल कर भारत को बढ़त दिलाई।
मैच के हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे था। वहीं, तीसरे क्वार्टर में Pakistaan ने बराबरी की कोशिश की लेकिन टीम इंडिया के डिफेंस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। india team के पास भी तीसरे क्वार्टर में गोल करने के मौके बने लेकिन वह इन मौकों को भुना नहीं पाए। चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं।
