हिमाचल में आपदा को लेकर सीएम सुक्खू की उच्चस्तरीय बैठक, अब तक 700 करोड़ का नुकसान, SDRF को किया जाएगा मज़बूत

हिमाचल में आपदा को लेकर सीएम सुक्खू की उच्चस्तरीय बैठक, अब तक 700 करोड़ का नुकसान, SDRF को किया जाएगा मज़बूत

CM Sukhu’s high level meeting regarding the disaster in Himachal, loss of Rs 700 crore so far, SDRF will be strengthened

शिमला | 8 जुलाई 2025

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान लगातार हो रही भारी बारिश, बादल फटने और फ्लैश फ्लड की घटनाओं से राज्य में अब तक करीब 700 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन पर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।

 आपदा प्रबंधन के लिए प्रमुख निर्णय:

  • राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

  • 70 हजार नागरिकों को सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी।

  • 819 करोड़ की डिजास्टर रिस्क रिडक्शन योजना पर तेजी से काम होगा।

  • भविष्य के सभी निर्माण कार्यों के लिए वैज्ञानिक ढंग से डंपिंग साइट चयन अनिवार्य होगा।

  • TCP से अनुमति के बिना बड़े व्यावसायिक भवन नहीं बनाए जा सकेंगे।

 2025 में अब तक:

  • 23 फ्लैश फ्लड और 19 बादल फटने की घटनाएं दर्ज

  • 730 लोग 13 राहत शिविरों में

  • मंडी में 123% और शिमला में 105% अधिक बारिश

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 2023 से अब तक प्रदेश में 25,000 से अधिक घर आपदा में प्रभावित हुए हैं। भवन निर्माण से जुड़ी सुरक्षा के नियमों को लेकर आमजन को जागरूक किया जाएगा।


 पंडोह डैम में लकड़ी बहाव की CID जांच

सैंज घाटी में बादल फटने के बाद भारी मात्रा में लकड़ी पंडोह डैम में बहकर पहुंचने के मामले में सरकार ने CID जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पहले ही वन विभाग को इस मामले की जांच के निर्देश दिए थे। अब CID यह जांच करेगी कि क्या यह अवैध कटान का मामला है।

“इतनी भारी मात्रा में लकड़ी कहां से आई, यह अब जनता का विषय है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

— नरेश चौहान, प्रधान मीडिया सलाहकार


 कंगना रनौत पर सरकार का हमला

मंडी की सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए नरेश चौहान ने कहा कि

“वह देरी से पहुंचीं, लोगों और जयराम ठाकुर को उनकी तलाश थी। यदि वो केंद्र से 700 करोड़ रुपये दिलाएंगी, तो हम हर पैसे का हिसाब देंगे।”

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कंगना को मंत्री बनाने की सिफारिश भी कर देंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले भाजपा नेताओं से NOC भी लेनी होगी।


 सीएम का मंडी दौरा आज

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज (मंगलवार) मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। सरकार ने दावा किया है कि अगले दो से चार दिन में ज़मीन पर राहत कार्य नज़र आने लगेंगे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *