ऐश्वर्या राय बच्चन
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबशूरती से युवाओं की दिल में राज करती है, लेकिन उन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ कर मॉडलिंग करने लगी और फिल्मी दुनिया में आ गयी।आर्य विद्या मंदिर से अपनी स्कूली पढ़ाई की है। वो मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती थीं।
करिश्मा कपूर
हिंदी की कई सुपरहिट फिल्मों देने वाली करिश्मा कपूर पढाई लिखाई से ज्यादा नाता नही रहा ,इन्होने पांचवी तक की पढ़ाई की हैं और छठी की पढाई अधूरी छोड़कर एक्टिंग पर फोकस कर ली थी।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं पर क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है। एक इंटरव्यू में दीपिका ने खुलासा किया था कि उन्होंने 12वीं के बाद मॉडलिंग पर फोकस करना शुरू कर दिया था। अब दीपिका बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
