This statement of Delhi CM Arvind Kejriwal, will he leave the CM post?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। सभी को चोकतें हुए उन्होंने ने कहा की आने वाले दो दिनों में वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे । यह बात उन्होंने AAP कार्यालय में कही।
केजरीवाल ने कहा कि- BJP ने मुझ पर बेईमानी, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, अब जनता की अदालत में मेरी ईमानदारी का फैसला होगा। दो-तीन दिन में विधायकों की बैठक में नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। उन्होंने ने कहा कि मनीष सिसोदिया पर भी वही आरोप हैं, जो मुझ पर हैं। उनका भी यही सोचना है कि वे भी पद पर नहीं रहेंगे, चुनाव जीतने के बाद ही पद संभालेंगे।
शराब नीति केस में money londaring मामले को लेकर दिल्ली सीएम को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। 10 दिन की पूछताछ के बाद उन्हें 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल भेजा गया। 10 मई को 21 दिन के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए रिहा किया गया। ये रिहाई 51 दिन जेल में रहने के बाद मिली थी। 2 जून को केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था।
