बंद होने से बच जाएंगे 186 उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल

हिमाचल प्रदेश में जय राम सरकार के समय खुले 229 स्कूलों में से 186 स्कूल बंद होने से बच जाएंगे। दरअसल जिन स्कूलों में विद्यार्थिओं की संख्या काफी कम थी, या फिर जो ज़ज़ीरों इनरोलमेंट वाले स्कूल थे उन स्कूलों को सुक्खू सरकार ने डिनोटिफाई करने के आदेश ज़ारी कर दिए थे | लेकिन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए इन स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले बढ़ गए हैं। जिसके बाद नए खुले 229 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 186 स्कूल बंद होने से बच जाएंगे। स्थानीय स्कूलों को डिनोटिफाई होने से बचाने के लिए अभिभावक अब खुद आगे आए हैं। वहीँ साथ लगते स्कूलों में पढ़ रहे अपने बच्चों को अभिभावकों ने नए स्कूलों में शिफ्ट करवा दिया है।
110 उच्च और 76 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में इस वर्ष विद्यार्थियों को पंजीकरण बीते वर्ष के मुकाबले बढ़ा है। उधर, 43 स्कूलों का बंद होना लगभग तय हो गया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले कम हुए हैं। शिक्षा विभाग ने दाखिलों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। अब मंत्रिमंडल की बैठक में इस बात पर चर्चा होगी। चुनावी वर्ष में अप्रैल से सितंबर 2022 तक हिमाचल प्रदेश में 229 सरकारी स्कूल स्तरोन्नत या नए खोले गए थे। पूर्व सरकार के समय एक अप्रैल 2022 के बाद नए खुले या स्तरोन्नत हुए करीब 650 कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को कांग्रेस सरकार अभी तक बंद कर चुकी है।
स्कूलों को बंद करने से पूर्व सुक्खू सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान यहां होने वाले दाखिलों को देखने का फैसला लिया था। 20 विद्यार्थियों के उच्च और 25 बच्चों के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में दाखिले होने पर ही सरकार ने इन स्कूलों को चालू रखने का फैसला लिया था। 21 उच्च और 22 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल इस शर्त पर खरा नहीं उतर पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *