मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड

According to the Meteorological Department, Himachal will receive rain on October 9-10; cold will increase

हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे 9 और 10 अक्टूबर को कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात भी हो सकता है। खासकर 10 अक्टूबर को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।

बारिश-बर्फबारी के बाद ही तापमान में कमी आ सकती है। मगर अभी तक ज्यादातर शहरों का तापमान नॉर्मल से ज्यादा चल रहा है। इससे मैदानी इलाकों में अक्टूबर माह में भी पसीने छूट रहे हैं। थोड़ी राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में ज्यादातर शहरों के तापमान में गिरावट आई है।

नॉर्मल से ज्यादा चल रहा तापमान

3 दिन पहले तक प्रदेश का अधिकतम तापमान औसत से 4 डिग्री ज्यादा था, जो अब 1.4 डिग्री रह गया है। बिलासपुर का तापमान सर्वाधिक 34.9 और धौलाकुंआ का तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 9 शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चल रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *