CM Sukhu reached to inspect IGMC
हिमाचल के मुख्यमंत्री सिंह सुक्खू आज सुबह अचानक IGMC शिमला पहुंचे। कैंसर अस्पताल के उद्घाटन से पहले CM सुक्खू ने IGMC के ट्रॉमा सेंटर व इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया। कल से ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी का विधिवत शुभारंभ किया जा रहा है।
इसे देखते हुए मुख्यमंत्री सोमवार सुबह औचक निरीक्षण को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड ड्रामा का हर मंजिल का निरीक्षण किया और कुछ दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी ओपीडी, वर्ड्स, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, जो कि नए भवन में व्यवस्थाएं दी जाएगी, का व्यापक निरीक्षण किया।
कैंसर अस्पताल की नई बिल्डिंग का करेंगे उद्घाटन
सीएम सुक्खू कुछ देर बाद शिमला में कैंसर अस्पताल (Cancer Hospital) की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसमें सीटी सिमुलेटर और लीनियर एक्सीलेटर जैसी आधुनिक मशीन लगाई जा रही है।
इनसें कैंसर रोगियों को रेडियोथेरेपी की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएगी। शिमला के IGMC के साथ कैंसर अस्पताल की नई बिल्डिंग काफी समय से बनकर तैयार थी। मगर इसका उद्घाटन काफी समय से लटका हुआ था। आज इसका शुभारंभ हो जाएगा।
IGMC में मौजूदा समय में जहां ओपीडी चल रही है, वहां जगह की कमी होने से मरीजों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। मरीजों के साथ साथ उनके तीमारदारों के लिए भी बैठने की उचित व्यवस्था तक नहीं थी।
