IGMC और AIMSS चमियाना में विभिन्न श्रेणियों के 489 पद भरने को मंजूरी

IGMC और AIMSS चमियाना में विभिन्न श्रेणियों के 489 पद भरने को मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने IGMC शिमला और AIMSS चमियाना में विभिन्न श्रेणियों के 489 नए पदों का सृजन कर भरने की मंजूरी दी है। इस पहल से जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी। इन पदों में सामान्य चिकित्सा में 10 पद, बाल रोग में 3, ऑर्थोपेडिक्स, आपातकालीन चिकित्सा और नेत्र विज्ञान में 2-2 पद और त्वचा विज्ञान और ईएनटी में 1-1 पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अटल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाना को यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में 1-1 नए पद भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता दे रही है। आईजीएमसी शिमला के अलावा, सरकार डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में भी विभिन्न श्रेणियों के 462 पदों को भर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *