दलीप ट्रॉफी के लिए BCCI जल्द ही अपनी टीम का एलान करेगी। बताया जा रहा है की इस ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा भाग ले सकते है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के ध्यान में रखते हुए सीनियर सिलेक्शन कमेटी चाहती है कि सभी खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहें। मल्टी-डे डोमेस्टिक टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 5 सितंबर से हो रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव को दलीप ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा गया है। टीम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें आराम दिया गया है। दिलीप ट्रॉफी इस सीजन में नए फॉर्मेट में खेली जाएगी। यह पहले की तरह जोनल फॉर्मेट में आयोजित नहीं होगा। अजीत अगरकर की अगुआई वाला सिलेक्शन पैनल चार टीमों इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी का चयन करेगा, जो टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी के मैच अनंतपुर की जगह बेंगलुरू में कराने का फैसला किया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा को इन मैचों में खेलना है या नहीं, यह फैसला पूरी तरह से उन पर छोड़ा जाएगा.
दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के दो सेट के मैच आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में पांच सितंबर से होने थे लेकिन अब उनमें से एक को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराया जायेगा ताकि लॉजिस्टिक की समस्या नहीं आए. अनंतपुर बेंगलुरू से 230 किलोमीटर दूर है और हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ भी नहीं है.
