चंबा : पहाड़ी से गिरे पत्थर, बुआ -भतीजे की दर्दनाक मौ.त

चंबा : पहाड़ी से गिरे पत्थर, बुआ -भतीजे की दर्दनाक मौ.त

हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक महिला व बच्चे की मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रौथा में सोमवार सुबह बुआ अपने भतीजे को सुबह स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अर्पणा पत्नी प्यारो  व अक्षय पुत्र चुन्नीलाल गांव ओथल के रूप में हुई है। उपमंडलाधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस, राजस्व विभाग की टीमें और चिकित्सक को भी मौके पर भेज दिया गया है। टीम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *