मॉलरोड पर जनता के साथ मैच देखेंगे CM सुक्खू

मॉलरोड पर जनता के साथ मैच देखेंगे CM सुक्खू

shimla: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने वाला क्रिकेट का विश्वकप फाइनल मैच  राजधानी के मालरोड पर भी देखने को मिलेगा। वीकेंड पर शिमला आने वाले हजारों सैलानियों और शहर के लोगों को खिताबी मुकाबले का रोमांच दिखाने के लिए नगर निगम मालरोड पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने जा रहा है।

टाउनहॉल के आसपास यह स्क्रीन लगाई जा रही

इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। टाउनहॉल के आसपास यह स्क्रीन लगाई जा रही है। यहां लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इस रोमांचक मुकाबले को देखने मालरोड पहुंच सकते हैं। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान मुख्यमंत्री को इसके लिए न्योता भी देने जा रहे हैं।

बकी नजरें मैच पर रहेंगी

महापौर के अनुसार वीकेंड पर हजारों सैलानी भी शिमला आते हैं। इस बार रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोपहर दो बजे विश्वकप का फाइनल मुकाबला शुरू होगा। ऐसे में सबकी नजरें मैच पर रहेंगी। अभी रिज और मालरोड पर दूसरी एलईडी स्क्रीनें लगी हैं लेकिन इन पर मैच का प्रसारण नहीं किया जाता। नगर निगम इस मुकाबले के लिए एलईडी स्क्रीन लगाने जा रहा है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए स्क्रीन लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *