धर्मशाला के युवक से ठगी का मामला सामने आया

धर्मशाला के युवक से ठगी का मामला सामने आया

https://fb.watch/lyctHtckRz/

मुंबई में टैक्सी ड्राइवर का काम करने वाले युवक द्वारा खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर धर्मशाला के युवक से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने शिकायकर्ता को 85 हजार रुपये की चपत लगाई है। पुलिस ने पीडि़त युवक की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है। आरोपी की पहचान शाहपुर के अनसुई गांव निवासी 29 वर्षीय विकास चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस में दर्ज शिकायत में धर्मशाला निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने मुंबई में कस्टम डिपार्टमेंट की नीलामी में सस्ती कीमत पर एप्पल आईफोन और मैक बुक दिलाने का झांसा देकर अपने खाते में 85 हजार रुपये जमा करवाने को कहा, जिसे जमा करवा दिया गया।

आरोपी ने खुद को इंटरपोल मुंबई के लिए काम करने वाला आईपीएस अधिकारी बताया था। जब पीडि़त को खुद से हुई ठगी का एहसास हुआ तो उसने धर्मशाला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुंबई में टैक्सी ड्राइवर है। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 170, 419 और 420 के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *