NEXT परीक्षा के खिलाफ सड़कों पर उतरे मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स

NEXT परीक्षा के खिलाफ सड़कों पर उतरे मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स

https://fb.watch/lyaatsZYrl/

मौजूदा शैक्षणिक सत्र के बीच नेशनल एग्जिट एग्जाम लागू करने के फैसले के विरोध में सोमवार को प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के स्टूडेंट्स सड़कों पर उतर आए हैं । इसी के विरोध स्वरूप सोमवार को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के वर्ष 2019 बैच के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री से अपने हक में समर्थन मांगा। उन्होंने नेशनल मेडिकल काउंसिल के इस फरमान का विरोध करते हुए इसे इस साल लागू न करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से इस मुद्दे को लेकर स्टूडेंट्स के हितों को ध्यान में रखते हुए नेशनल मेडिकल काउंसिल से बात करने की गुहार लगाई है । हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के वर्ष 2019 बैच में 119 प्रशिक्षु एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं और अंतिम चरण में हैं। हालांकि बैच 120 का था लेकिन कोई एक प्रशिक्षु बीच में ही पढ़ाई छोड़ गया।

2019 बैच की कक्षा प्रतिनिधि ईतिका का कहना है कि यह निर्णय इस देश के हित में नहीं है। इसी के चलते आज प्रशिक्षुओं ने विरोध स्वरूप रैली निकाली तथा ज्ञापन मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजकर अपने हक में समर्थन की मांग की है।

वहीँ प्रशिक्षु प्रियांशु भारद्वाज का कहना है कि यदि यह नियम लागू किया जाए तो फिर अगले सत्र से लागू किया जाए।

गौरतलब है कि एनएमसी ने जारी फरमान में कहा गया है कि नेशनल एग्जिट टेस्ट पास करना अनिवार्य है। यह भी बताया जा रहा है कि इस टेस्ट को पास करने के बाद ही इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। वर्ष 2019 बैच के छात्रों पर फाइनल एग्जाम से कुछ समय पहले ही थोपा गया यह फरमान उनके लिए मुसीबत खड़ी करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *