भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला मुकाबला आज दोपहर12.45 बजे से शुरू होगा 

करीब 6 साल के बाद  भारत और जिम्बाब्वे के टीम आज आमने सामने होगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच आखिरी मुकाबला 15 जून 2016 में खेला गया था। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने सीनियर खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है और टीम में बड़ा बदलाव करते हुए शिखर धवन की जगह केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। इस तीन मैचों के सीरीज में युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का अच्छा मौका चयनकर्ताओं ने दिया है। मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर किया जायेगा।  मैच भारतीय समयनुसार दोपहर  12.45 बजे से शुरू होंगे  ।

25 साल से नहीं हारी टीम इंडिया
भारत 1997 के बाद से अब तक जिम्बाब्वे में एक भी सीरीज नहीं हारा है। इस दौरान उसने चार बार मेजबान टीम को हराया है। 1998 में भारत टीम तीसरी बार जिम्बाब्वे गई थी। तब उसने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया था। इसके बाद भारतीय टीम 2013 में जिम्बाब्वे गई थी। फिर 2015 और 2016 में दौरा किया और हर बार जीतकर ही वापस लौटी।

पहले वनडे में केएल राहुल के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी, जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वह धवन के साथ ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। राहुल त्रिपाठी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू कर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: 
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमनी, ताकुदज्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकाबावा (कप्तान), टोनी मुन्योंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *