देश के विदेश मंत्री एस. जयशंकर आए दिन अपने बयानों से देश दुनिया में चर्चा का विषय बन जाते हैं। बीते दिन पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपने रैलियों में एस. जयशंकर की वीडियो दिखाकर अपने सपोर्टरों को संबोधित किए। रैली के दौरान भारतीय विदेश मंत्री का एक वीडियो चलाया और भारत की जमकर तारीफ की।इसके पहले रूस से सस्ते दर पर क्रूड ऑयल खरीदने के अलावा यूरोप और अमेरिका के दो रवैया नीति को लेकर दिए गए बयानों से दुनिया की राजनीति में तहलका मचा दिए थे। इन सभी बयानों की क्लिप सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई है।
आजकल विदेश मंत्री एस. जयशंकर की एक पुरानी वीडियो की क्लिप भारतीय उद्यमी अरुण पुदुर ने ट्वीटर पर शेयर किया और अब ऐ वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में विदेश मंत्री एक साल पहले हुए उस वाकये का जिक्र करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वे अमेरिका में अपने बेटे के साथ एक रेस्त्रां में गए थे।
एक मिनट की वीडियो क्लिप में जयशंकर बोलते हैं, ‘मैं 2021 में अमेरिका तब गया था जब वहां कोरोना के बाद फ्लाइट्स शुरू हो गई थीं। वहां रहने वाले मेरे बेटे ने मुझे कहा कि चलिए एक रेस्त्रां में चलते हैं।
रेस्त्रां के प्रवेश द्वार पर हम दोनों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने के लिए कहा गया। जयशंकर ने अपने फोन पर सर्टिफिकेट दिखाया, जबकि उनके बेटे ने अपने बटुए से अपना वैक्सीन सर्टिफिकेट निकाला और कर्मचारियों के सामने पेश किया। विदेश मंत्री ने वीडियो में कहा, ‘मैंने उनके सर्टिफिकेट को देखा और सोचा, अच्छा, वो (अमेरिकन) अब भी सर्टिफिकेट ऐसे ही देखते हैं।’ बता दें कि डॉ. जयशंकर का बड़ा बेटा ध्रुव अमेरिका में एक थिंक टैंक के साथ काम करता है। उनकी बहू का नाम कसांड्रा हैं जो कि अमेरिकन हैं।
इस वीडियो को नॉर्वे के राजनयिक एरिक सोलहेम ने भी साझा किया, जिन्होंने कहा, ‘यह बहुत मजेदार है – और नई दुनिया का उदाहरण है! भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपने बेटे के साथ अमेरिका में एक रेस्त्रां में गए और आगे जो हुआ वह प्रफुल्लित करने वाला है।’
https://twitter.com/i/status/1558374277522792449
