हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के फैसले बीते छह महीने की फैसले रिव्यू करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे जन भावनाओं के खिलाफ किया जा रहा काम बताया. इस पर किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हार के सदमे में हैं और इसलिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति में बनी अटल टनल में शिलान्यास पट्टिका को दोबारा लगाए जाने के मामले पर विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि बीजेपी अटल टनल को लेकर राजनीति करती है. अटल टनल के लिए पैसा तत्कालीन कांग्रेस सरकार में ही सैंक्शन किया गया था. बीजेपी सिर्फ और सिर्फ अटल टनल का श्रेय लेने का काम करती है.
