बीजेपी ने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। जिसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पर पलटवार किया और कहा है कि चुनावों में फ़ायदा लेने के मकसद से बिना बजट के घोषणाएं की गई थी। जिन्हें रिव्यू करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री ने बिना बजट के घोषणाएं की है. उन्होंने इन सभी कार्यों पर चर्चा की और पाया कि यह सभी संस्थान बिना बजट आवंटित किए पास किया गया है।
