आर्ट इन नेचर पर इंटरनेशनल वर्कशॉप-कम-एग्जीबिशन धर्मशाला में 28 से 30 तक धर्मशाला में कलाकारों का ओरिजिनल वर्क होगा डिस्प्ले।
पर्यटन नगरी धर्मशाला में इंटरनेशनल आर्ट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत नेपाल, बंगलादेश, तजाकिस्तान, रसिया, कोरिया के कलाकारों की कृतियां नजर आएंगी। आर्ट इन नेचर थीम पर कांगड़ा आर्ट म्यूजियम धर्मशाला में इंटरनेशनल वर्कशॉप कम एग्जीविशन का आयोजन किया जा रहा है। 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस इवेंट में देश-विदेश के कलाकारों की पेंटिंग का ऑरिजनल वर्क डिस्पले किया जाएगा। कांगड़ा आर्ट म्यूजियम धर्मशाला द्वारा इस इवेंट का आयोजन सोसायटी फॉर प्रबल प्रमाणिक एकैडमी आफ आर्टस भमलाडा के सहयोग से किया जका रहा है।
हर किसी को अपनी ओर खींचती है हिमाचल की हरियाली
सोसायटी फॉर प्रबल प्रमाणिक एकेडमी ऑफ आर्ट्स भमलाडा के प्रेसिडेंट अनूप चंद्रा ने बताया कि वह मूलत: कोलकाता के रहने वाले हैं और पिछले तीन दशक से सोसायटी फॉर प्रबल प्रमाणिक एकेडमी ऑफ आर्ट्स भमलाडा का संचालन कर रहे हैं।
अनूप ने बताया कि हिमाचल की हरियाली हर किसी को अपनी ओर खींचती है। उनका भी प्रयास रहता है कि हिमाचल की हरियाली और कला को दिखाने के लिए विदेशियों को बुलाएं। एग्जीबिशन में देश-विदेश के 45 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की जाएगी, जो कि ऑरिजनल होंगी, प्रिंट आउट नहीं।
एग्जीबिशन में 15 कलाकार रहेंगे मौजूद
अनूप चंद्रा ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग पर लोगों को जागरूक करते हुए पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से वर्कशॉप कम एग्जीबिशन का थीम आर्ट इन नेचर रखा है। यह एक तरह से इंटरनेशनल आर्ट एक्सचेंज प्रोग्राम है, जिसमें 15 से अधिक देश-विदेश के कलाकार स्वयं मौजूद रहेंगे। जिनमें नेपाल, बंगलादेश, तजाकिस्तान, रसिया, कोरिया के साथ भारत के विभिन्न राज्यों के कलाकार उपस्थित रहेंगे, जिनके पेपर, कैनवस, वुड पर किए कार्य को डिस्पले किया जाएगा।
