बिना बजट के पूर्व भाजपा सरकार ने की थी घोषणाएं, 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे सभी विधायक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार संभालने के बाद बीजेपी सरकार  की  फैसलो को रिव्यू करने का फैसला लिया हैं।  जिसके बाद अब पक्ष व विपक्ष में बयानबाजी शुरू हो गई है।
 

 बीजेपी ने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया।  जिसके बाद  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पर पलटवार किया और कहा है कि चुनावों में फ़ायदा लेने के मकसद से बिना बजट के घोषणाएं की गई थी। जिन्हें रिव्यू करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री ने बिना बजट के घोषणाएं की है. उन्होंने इन सभी कार्यों पर चर्चा की और पाया कि यह सभी संस्थान बिना बजट आवंटित किए पास किया गया है।

 सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार को बोलने का अधिकार तभी था अगर इसके लिए उन्होंने बजट का प्रावधान किया होता। सीएम ने कहा कि हिमाचल में कैबिनेट गठन के बाद ओपीएस बहाल कर दी जाएगी.
 अटल टनल रोहतांग पट्टिका को रिस्टोर करने को लेकर सुक्खू ने कहा शिलान्यास पट्टिका लगाने के आदेश दिए हैं। उद्घाटन के समय बीजेपी सरकार ने शिलान्यास पट्टिका हटा दी।  यह उनकी अच्छी परम्परा नहीं हैं।  बीजेपी की शिलान्यास की पट्टिका हैं।  वह उनके लिए भी  बजट का प्रावधान करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं। 16 दिसम्बर को वह और उनके 40 विधायक प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भारत जोड़ो यात्रा में  शामिल होने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *