सड़क हाद*से में हिमाचल के इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के पिता की मौ*त

accident news

इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार के पिता की ज्वार में एक सड़क हादसे में मौ*त हो गई। नितिन के पिता रजिंद्र कुमार (62) अपनी कार के पास खड़े थे कि पीछे से आ रहे एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग आठ बजे अंब-नादौन मार्ग पर यह हाद*सा हुआ

अंब की तरफ जा रहे एक वाहन ने उन्हें और कार को जोरदार टक्कर मार दी

रजिंद्र कुमार किसी काम के चलते ज्वार आए हुए थे। अंब की तरफ लौटते वक्त ज्वार में एनएच के किनारे एक ढाबे पर अपनी कार खड़ी करके बाहर निकले कि तभी अंब की तरफ जा रहे एक वाहन ने उन्हें और कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। घायल रजिंद्र कुमार को लोगों ने निजी वाहन से तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। लेकिन ऊना पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *