सोलन के अर्की में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 140 पौधे जब्त

सोलन के अर्की में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 140 पौधे जब्त

Illegal opium cultivation busted in Arki, Solan, 140 plants seized

Solan: सोलन जिले के अर्की उपमंडल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाली मूल का रहने वाला है और पिछले एक वर्ष से उक्त खेत में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को अर्की पुलिस थाना की टीम नियमित गश्त पर थी, जब उन्हें तनसेटा गांव के एक खेत में संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने खेत से अवैध रूप से उगाए गए अफीम के करीब 140 पौधे बरामद किए। इस पर तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ठेके पर खेत, अफीम की फसल!

पुलिस जांच में सामने आया कि यह खेत एक स्थानीय व्यक्ति का है, जिसने इसे अनाज की खेती के लिए एक नेपाली नागरिक को ठेके पर दिया था। आरोपी पिछले एक साल से खेत पर फसल उगा रहा था, लेकिन इस बार उसने चुपके से अफीम के पौधे उगाए।

पुलिस ने आरोपी की पहचान अमर पुत्र साहाबीर, निवासी नेपाल के रूप में की है, जो वर्तमान में तनसेटा में ही रह रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

एसपी ने की पुष्टि

जिला पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। साथ ही अफीम की खेती के पीछे की मंशा और किसी गिरोह से संबंध की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *