हिमाचल प्रदेश में अभी लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 10 और 11 अगस्त के लिए हिमाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लगातार हो रही बारिश से जहां जीवन अस्त व्यस्त है, तो वहीं लोगों के मन में बीते वर्ष की आपदा की भयानक यादें फिर से ताजा हो गई हैं. प्रदेश में लगातार बारिशों का दौर जारी है और आने वाले समय में भी बारिशों का दौर यूं ही जारी रहेगा.
मौसम विभाग ने जहां 2 दिनों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं आगामी दिनों में 14 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है. 10 और 11 अगस्त को अत्यधिक बारिश होने की संभावना है और 14 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 और 9 अगस्त को मौसम का यलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 10 और 11 अगस्त को प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 14 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा.
