हिमाचल में रेहड़ी-फड़ी वालों की पहचान पर सुरेश कश्यप का समर्थन

हिमाचल में रेहड़ी-फड़ी वालों की पहचान पर सुरेश कश्यप का समर्थन

Suresh Kashyap’s support on identification of street vendors in Himachal

यूपी के तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी रेहड़ी-फड़ी की पहचान बताने वाले मामले पर विक्रमादित्य सिंह(Vikramaditya Singh) का बयान चर्चा में है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल(Dhani Ram Sandil) के बाद अब शिमला लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप(Suresh Kashyap) ने भी मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान का समर्थन किया है कि हिमाचल प्रदेश में भी रेहड़ी फड़ी वालों की पहचान सबके सामने आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर हम देख रहे हैं कि कुछ लोग खाने-पीने की वस्तु में कुछ ना कुछ मिला देते हैं ऐसे में रेहड़ी-फड़ी वालों की पहचान उनके नाम पता सभी के सामने उजागर हो ताकि लोग ऐसे लोगों की पहचान कर सके।

उन्होंने कहा कि यूपी के तर्ज पर हिमाचल में भी इस तरह से रेहड़ी-फड़ी वालों की पहचान करने के लिए कदम उठाने चाहिए ताकि किसी की भी भावना आहत न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *