Now lakhs of people wait to listen to Mann Ki Baat programme.
रविवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारहट्टी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(JAIRAM THAKUR) ने मन की बात कार्यक्रम को सुना इस दौरान उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल(RAJVEER SAIZAL) और भाजपा जिला अध्यक्ष सोलन रतन पाल (RATTAN PAL) समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
जयराम ठाकुर हिमाचल से हरियाणा में होने वाले चुनाव प्रचार को लेकर जा रहे थे। ऐसे में उन्होंने कसौली के कुम्हारहट्टी में मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि देश में एक अनूठे कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की है। इसका लाखों करोड़ों लोग इंतजार करते हैं।
उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का शुरुआत में विपक्ष मजाक उड़ाता था लेकिन आज वे लोग भी इसे सुनने के लिए टीवी के सामने बैठ जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक अवसर,एक्स्पोज़र जिन लोगों को नहीं मिल पाता है उन लोगों को इस कार्यक्रम के तहत पहचान मिलती है और मोदी जी उनका मार्गदर्शन करते हैं।
उन्होंने कहा कि जब अगला कार्यक्रम होगा तो मोदी जी का 10 वर्ष का मन की बात कार्यक्रम पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम पार्टी और उनकी पार्टी के विचार तक ही नहीं बल्कि देश का कार्यक्रम बन चुका है।
