भारत-बांग्लादेश टेस्ट के तीसरे दिन भी खेल हुआ रद्द

भारत-बांग्लादेश टेस्ट के तीसरे दिन भी खेल हुआ रद्द

Play canceled on third day of India-Bangladesh Test

बांग्लादेश – भारत दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल भी रद्द कर दिया गया है। रविवार को कानपुर में सुबह बारिश हुई, जिस वजह से आउट फील्ड गीली हो गई। BCCI ने उसे सुखाने के लिए 3 सुपर सॉपर और लगभग 100 कर्मचारी लगाए ,परन्तु कामयाबी नहीं मिली। ऐसे में मैच Officials ने दिन के तीसरे निरीक्षण के बाद खेल को रद्द करने का फैसला लिया।

शुरुआती 2 दिन मुकाबले में बारिश से प्रभावित रहे। वही 28 सितंबर को मैच के दूसरे दिन एक भी बॉल नहीं डाली जा सकी। हालांकि 27 सितंबर को मुकाबले के पहले दिन जल्दी stumps कर दिया गया। जिस वजह से अभी तक 35 ओवर का ही खेल हो सका, जिसमे बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए । मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर नॉटआउट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *